इन तीन पौधों के पत्ते डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण दवा, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

इन तीन पौधों के पत्ते डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण दवा, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

सेहतराग टीम

डायबिटीज रोग से तकरीबन अधिकतर लोग परेशान हैं। ये आज के समय में काफी सामान्य रोग होता चला जा रहा है। लेकिन अगर इसपर समय से ध्यान ना दिया जाए तो ये काफी खतरनाक भी हो सकता है। वहीं इस बीमारी से बचना है तो हमें अपने खान-पान और रहन-सहन पर ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे ही इस बीमारी से बचा जा सकता है। वहीं इस रोग के कई कारण होते हैं उनमें से एक होता है आनुवांशिकी बीमारी, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। मधुमेह यानी डायबिटीज़ रक्त में गलूकोज की मात्रा बढ़ने से होती है। इस बीमारी में खानपान पर विशेष ध्यान देना होता है। खासकर मीठे चीज़ों से परहेज करना होता है और नियमित एक्सरसाइज जरूरी है। अगर खानपान के साथ वर्कआउट नहीं करते हैं, तो इसके बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। इसके साथ ही कई ऐसी चीज़ें हैं, जिनका सेवन करने से डायबिटीज में आराम मिलता है। ऐसे ही कुछ पौधों के पत्ते डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण दवा होते हैं जिनका सेवन करने से डायबिटीज में आराम मिलता है। अगर आपको नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

पढ़ें- सुबह आधे घंटे की सैर डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार, इन 4 रोगों में भी असरदार

तुलसी के पत्ते (Tulsi Leaves for Diabetes in Hindi):

तुलसी के पौधे आसानी से हर एक घर में मिल जाते हैं। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी तुलसी के पत्ते फायदेमंद होते हैं। इसके लिए रोजाना खाली पेट तुलसी के 4-5 पत्तों का सेवन करें। ऐसा करने से डायबिटीज में आराम मिलता है।

सहजन के पत्ते (Sahjan Leaves for Diabetes in Hindi):

सहजन को अंग्रेजी में ड्रमस्ट‍िक कहते हैं। गांव घर में सहजन के पेड़ बहुत देखे जाते हैं। इसकी सब्जी बनती है। साथ ही यह दवा की तरह भी काम करता है। खासकर डायबिटीज़ में तो यह रामबाण दवा है। इसके लिए सहजन की पत्तियों को पीसकर इसका रस निकाल लें और इसका सेवन करें। ध्यान रहें कि सहजन की पत्तियों के रस का सेवन सुबह में खाली पेट करें। आप चाहे तो सहजन की पत्तियां भी खा सकते हैं।

नीम के पत्ते (Neem Leaves for Diabetes in Hindi):

अगर आप सहजन की पत्तियों को खाने में सहज नहीं हैं, तो आप नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इसे रोजाना सुबह में खाली पेट सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है। यह न केवल डायबिटीज़ में फायदेमंद है, बल्कि कई अन्य बीमारियों में नीम की पत्तियों का सेवन करना लाभकारी होता है।

 

इसे भी पढ़ें-

डायबिटीज दांतों को भी करता है प्रभावित, जानें कैसे और बचाव का तरीका?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।